झारखंड में डबल मर्डर; बेटे ने पिता और पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, बेटी की हालत गंभीर
रांची, मई 25 -- झारखंड में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। यहां लोहरदगा जिले में सोमवार सुबह मामूली झगड़े के बाद 35 वर्षीय बेटे ने कथित तौर पर अपने बुजुर्ग पिता की हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से पत्नी को भी काट डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दोहरे हत्याकांड की वजह पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि वह आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। पड़ोसियों के अनुसार, अक्सर घर में झगड़े होते रहते थे, लेकिन उन्हें इतनी बड़ी वारदात का अंदाजा नहीं था। पड़ोस में भय का माहौल है। डबल मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात भंडरा थाना क्षेत्र के सेंगरा टोली गांव में हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने 60 वर्षीय पिता सुरेंद्र उरांव और 27 वर्षीय पत्नी सुजिता उरांव पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.