सरायकेला-खरसावां, नवम्बर 22 -- झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब लोहे से लदा एक डंपर अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पर जा गिरा। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना तब हुई जब राजनगर पुलिस स्टेशन इलाके के चालियामा में कथित तौर पर खराब सड़क की वजह से ड्राइवर डंपर से कंट्रोल खो बैठा और ई-रिक्शा पर गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। राजनगर पुलिस स्टेशन के ऑफिसर-इन-चार्ज चंचल कुमार ने बताया कि घायलों में से एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि हादसे की वजह का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हादसे के बाद सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.