रांची, जनवरी 7 -- झारखंड के 15 जिलों में इस सीजन में सबसे कड़ाके की ठंड मंगलवार को रही। इन जिलों का पारा आठ डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। इस दौरान रांची के मैकलुस्कीगंज में पारा सबसे नीचे 1.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा गुमला का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री और कांके का 2.5 डिग्री रहा। इस दौरान सुबह में कुहासे से विमान और रेल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान भी कई जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिनों के दौरान सर्द हवा की रफ्तार जारी रहेगी, जिससे कनकनी और बढ़ सकती है। मंगलवार को खूंटी का पारा 3.7, हजारीबाग का 3.8, कांके का 2.5 (हालांकि मौसम केंद्र के अनुसार 3.9 डिग्री), सिमडेगा का 3.3, लोहरदगा-कोडरमा का 3.9, मेदिनीनगर का 4.6, पाकुड़ का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.