झारखंड में टेक होम राशन वितरण फिर होगा शुरू
रांची, जुलाई 28 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य के 38,957 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण अगस्त 2026 से दोबारा शुरू किया जा रहा है। मंत्रिपरिषद की स्वीकृति के बाद महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय से राज्य के करीब 14 लाख से अधिक लाभुकों को नियमित रूप से पौष्टिक पूरक पोराहार उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि नई एजेंसियों के चयन और टेंडर प्रक्रिया पूरी न होने के कारण सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से अप्रैल से टेक होम राशन (टीएचआर) का वितरण रुका हुआ था। इससे सीधे-सीधे 14 लाख गर्भवती महिलाएं, धात्री माताएं और छोटे बच्चे प्रभावित हो रहे थे। पिछले दिनों ही वित्त विभाग ने पुरानी एजेंसियों को सशर्त अवधि विस्तार दे दिया था। उसके बाद मंत्रिपरिषद से इसकी स्वीकृति मिली थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.