रांची, फरवरी 23 -- Jharkhand Mausam: झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश से मौसम बदल गया है। सोमवार शाम को रांची में मौसम ने करवट ली और काले बादलों के साथ हुई झमाझम बारिश हुई। बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण झारखंड के मौसम में यह बदलाव आया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। राज्य के कुछ हिस्सों में कल भी मौसम खराब रहेगा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रांची में सोमवार रात को काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। इस दौरान आंधी जैसी तेज हवाएं चलीं। मौसम केंद्र की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने वेदर सिस्टम के कारण मौसम में यह बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के दौरान रांची समेत राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.