गोड्डा, मार्च 17 -- झारखंड के गोड्डा में डायन-बिसाही के शक पर पति-पत्नी और एक 13 साल के पुत्र की टंगी से कटकर हत्या कर दी गई। ट्रिपल मर्डर से गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की। पुलिस द्वारा 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार को मिली थी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया।ट्रिपल मर्डर के बाद इलाके में फैली सनसनी यह मामला देवडांड थाना क्षेत्र के बिशन टोला डंगा का है। ट्रिपल मर्डर से ग्रामीणों में आक्रोश है। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय दरबारी मुर्मू, उनकी 45 वर्षीय पत्नी मक्कू बास्की और 12 वर्षीय बेटे जीतनारायण मुर्मू के तौर पर हुई है। हत्या के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है। यह भी पढ़ें- मरी गाय की खाल उतार रहे दलितों की पिटाई. 2016 के ऊना केस में 5 दोषी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.