गोड्डा, मार्च 17 -- झारखंड के गोड्डा में डायन-बिसाही के शक पर पति-पत्नी और एक 13 साल के पुत्र की टंगी से कटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना स्थानीय चौकीदार को मिली थी, इसके बाद पुलिस प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया। 3 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। यह मामला देवडांड थाना क्षेत्र के बिशन टोला डंगा का है। ट्रिपल मर्डर से ग्रामीणों में आक्रोश है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ भी की। लोगों का कहना है कि यह निर्मम हत्या नशे में आकर की गई हैं। आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा होनी चाहिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.