रांची, जनवरी 8 -- Jharkhand Mausam: शीतलहर और कुहासे के कारण पूरा झारखंड कांप रहा है। बुधवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। बुधवार को खूंटी समेत चार जिलों में पारा पांच के नीचे पहुंच गया। रांची से सटे मैकलुस्कीगंज में तो न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री पर पहुंच गया। यहां सुबह के दौरान ओस की बूंदें पूरी तरह जमकर बर्फ बन गईं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिन भी कड़ाके की सर्दी रहेगी। रांची के अलावा खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला के लिए अगले दो दिन तक शीतलहर और शीतदिवस रहने की चेतावनी जारी की गई है। इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।सफेद चादर से ढक गए खेत बुधवार सुबह मैकलुस्कीगंज स्थित राणा कंट्री कॉटेज में 0.7 डिग्री पारा दर्ज किया गया। सुबह जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो खेत-खलिहान सफेद चादर से ढका नजर आया। चीना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.