रंजन। रांची, फरवरी 10 -- नए साल पर राज्यभर के स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत 4468 डॉक्टर और कर्मचारी पहले माह जनवरी में एक भी दिन ड्यूटी पर नहीं आए। इसमें मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला अस्पताल व अन्य स्वास्थ्य केंद्रों के डॉक्टर व कर्मचारी शामिल हैं। जनवरी माह के 31 दिन में इन सभी डॉक्टर और कर्मियों की उपस्थिति शून्य पाई गई है। मेडिकल कॉलेजों को छोड़ अन्य स्वास्थ्य संस्थानों की बात करें तो राज्य में 18 प्रतिशत डॉक्टर और 15 प्रतिशत कर्मचारी पूरे जनवरी में अनुपस्थित रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपस्थिति पोर्टल (एसीवीएमएस) के विश्लेषण से इसका खुलासा हुआ है। आंकड़ों की बात करें तो राज्यभर में कुल 28781 डॉक्टर और कर्मचारी उपस्थिति पोर्टल में रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 4468 डॉक्टर और कर्मचारी पूरे जनवरी में अनुपस्थित रहे। एसीवीएमएस रिपोर्ट में पाया ग...