रांची, मार्च 15 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड (सीयूजे) के राजनीति विज्ञान एवं लोक प्रशासन विभाग की ओर से दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 16-17 मार्च होने जा रहा है। विषय है- झारखंड में जनजातीय उत्थान: विकसित भारत 2047 के लिए नीति, संस्कृति और सतत विकास का समन्वय। इसमें विश्व-भारती विवि के पूर्व कुलपति बिद्युत चक्रवर्ती और जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेज (एक्सआईएसएस), रांची के निदेशक जोसेफ मरियानुस कुजूर उपस्थित रहेंगे। वहीं, मोबाइल म्यूजियम ऑफ मॉडर्न-डे स्लेवरी की संस्थापक और इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ह्यूमन सिक्योरिटी की उपाध्यक्ष ऑरोरा मार्टिन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी। सम्मेलन का संयोजन सामाजिक विज्ञान संकाय के डीन आलोक कुमार गुप्ता और संजय कुमार अग्रवाल कर रहे हैं। सम्मेलन में जनजातीय ज्...