सरायकेला, अप्रैल 11 -- झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के कुकड़ू प्रखंड के सापारुम गांव में एक जंगली हाथी अचानक गांव में घुस कर एक व्यक्ति को मार डाला। गांव में अचानक एक हाथी घुस गया, लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ही हाथी ने हमला कर दिया। इस दौरान गांव के रहने वाले राधा तंतुबाई (55) उसकी चपेट में आ गए। घटना इतनी अचानक हुई कि आसपास के लोग कुछ कर भी नहीं पाए। हादसे के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घर में चीख-पुकार मच गई। गांव के लोग भी सदमे में हैं। हर कोई इस दर्दनाक घटना से सहमा हुआ है। घटना के बाद सापारुम गांव और आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में जंगली हाथियों का आना लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग खेत जाने से भी डर रहे हैं और खुद को असुरक्षित महसूस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.