झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद CM सोरेन ने पुलिस का किया धन्यवाद, युवाओं से खास अपील
रांची, अगस्त 10 -- Hemant Soren on Jharkhand Student Protest: आज दस अगस्त को झारखंड में छात्रों द्वारा विधानसभा घेराव किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा लाठी चार्ज की गई। आंसू गैस के गोले और वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। आखिरकार आंदोलनकारी विधानसभा के करीब पहुंचे और वहां गेट पर बैठकर धरना देने लगे, लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज करके उन्हें वहां से भगा दिया। इस पूरे घटनाक्रम पर राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ताजा ट्वीट में राज्य के प्रशासन और पुलिस को धन्यवाद किया है।सीएम सोरेन ने जवानों को किया थैंक्यू सीएम सोरेन ने एक्स पर लिखा- "आज के छात्र आंदोलन के दौरान संयम, संवेदनशीलता और पूरी जिम्मेदारी के साथ स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन और पुलिस के सभी अधिकारियों एवं जवानों का मैं धन्यवाद करता हूं।" इसके बाद सरकार की जिम्मेदारी और जनता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.