पटना, अगस्त 10 -- झारखंड की राजधानी रांची में विधानसभा मार्च कर रहे प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस ने लाठी चलाई। विधानसभा के पास पुलिस ने पहले वाटर कैनन का उपयोग किया। उसके बाद छात्रों का हुजूम बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गया तो पुलिस ने लाठी के बल पर खदेड़ दिया। शाम होने तक छात्र विधानसभा के पास डटे रहे। अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर नाराजगी जताई है। इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं देने पर उन्होंने विपक्षी दलों(राजद, कांग्रेस, वाम दल) पर तंज कसा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। ट्वीट करके उन्होंने कहा कि झारखंड में नौकरी में धांधली और पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर राहुल गांधी एवं विपक्ष...