झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई के खिलाफ प्रदर्शन
वाराणसी, अगस्त 14 -- वाराणसी। झारखंड में परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और पेपर लीक के खिलाफ शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ गुरुवार को काशी विद्यापीठ में एबीवीपी के बैनर तले विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन की दमनकारी नीतियों तथा परीक्षा धांधली के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंका। प्रदेश मंत्री शिवम सिंह ने कहा कि झारखंड में निर्दोष छात्रों पर बल प्रयोग निंदनीय और अलोकतांत्रिक है। उन्होंने मांग की कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कर प्रभावित अभ्यर्थियों को जल्द से जल्द न्याय दिलाया जाए। इस दौरान विभाग संयोजक राजमंगल सिंह, महानगर सहमंत्री अंकुर तिवारी, राहुल पांडे, हर्ष सिंह, शशांक, सन्नी मिश्रा, आशुतोष तिवारी, खुशी राय, शुभम तिवारी, सुमं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.