रांची, अगस्त 17 -- झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को सोमवार को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह फैसला यहां प्रदर्शन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) की छात्रों के साथ बैठक के बाद लिया गया। इससे पहले 9 अगस्त को हुई पिछली दौर की वार्ता में कोई समाधान नहीं निकल सका था। सोमवार को प्रदर्शन 24वें दिन में प्रवेश कर गया। बता दें कि छात्र नेताओं ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने कहा, "प्रदर्शनकारियों को 17 अगस्त को दोपहर 2 बजे बातचीत के लिए बुलाया गया है। छात्रों को उनके कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्र...