रांची, नवम्बर 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड कांग्रेस के प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड के संसाधनों को लूटकर मोदी सरकार भाजपा शासित राज्यों को लाभ पहुंचा रही है। भाजपा महामंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य में नैतिकता की कक्षा शुरू करने से पहले भाजपा महामंत्री को भाजपा सरकार के कार्यकाल के आंकड़े जुटाने चाहिए। झारखंड सरकार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पूरी तत्परता और स्पष्ट मिशन के साथ जनता के साथ किए विकास के वादों को पूरा कर रही है। भाजपा शासित सरकारों में दर्जनों बच्चे ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ देते हैं। अस्पताल में लगी आग में अपनी जान गंवाते हैं, यह उन्हें नहीं दिखता। झारखंड में चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त है। डीएमएफटी सीएसआर के फंड का दुरुपयोग भाजपा शासनकाल में जिस तरह से किया गया, उस पर महागठबं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.