जमशेदपुर, अगस्त 26 -- एनएचएआई ने दूसरे दिन मंगलवार को भी धालभूमगढ़ और चार चक्का क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान करीब 60 दुकानों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान खाली कर दिए, जबकि कुछ निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान झामुमो के कार्यालय को भी जेसीबी से तोड़कर अतिक्रमण मुक्त कराया गया। एनएचएआई के नियमों के अनुसार बहरागोड़ा से घाटशिला की ओर जाने वाली सड़क के दाहिनी ओर स्थित अधिकतर दुकानदारों ने स्वयं दुकानें खाली कर दीं। वहीं, घाटशिला से बहरागोड़ा की ओर जाने वाली सड़क के बाईं ओर स्थित दुकानों एवं अन्य निर्माणों को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने अपने सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।दिया जा चुका है मुआवजा एनएचएआई के अ...