झारखंड में खौफनाक वारदात; विवाहिता की गला काटकर हत्या, दस साल पहले की थी लव मैरिज
कोडरमा, मई 14 -- झारखंड के कोडरमा से एक खौफनाक मामला सामने आया है, यहां के तिलैया थाना इलाके की मिटको कॉलोनी में रहने वाली विवाहित महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह वारदात गुरुवार दोपहर करीब 12 होना बताई जा रही है। वारदात के बाद महिला के परिजन उसे बुरी तरह घायल अवस्था में लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के बारे में जानकारी मिली है कि दस साल पहले यानी साल 2016 में उसने प्रेम विवाह (लव मैरिज) किया था और वह अपने घर पर कॉपी बनाने के व्यवसाय से जुड़ी हुई थी। मृतक महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें से बड़ा लड़का 6 साल का है और छोटी लड़की 2 साल की है। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच करने की बात कही है। यह भी पढ़ें- पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को मिली जमानत, टेंडर घोटाले में 2 साल बाद जेल से रिहाईब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.