खूंटी, जनवरी 25 -- झारखंड के खूंटी में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां डायन-बिसाही के विवाद में गुरुवार को सात वर्षीय बच्चे विष्णु मुंडा की हत्या कर दी गई। मामले में मारंगहादा पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में लांदुपटोला बीमाडीह निवासी जगरनाथ मुंडा उर्फ जगर मुंडा और रघु मुंडा शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कुदाल और मृतक की चप्पल बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, रघु मुंडा के पोते की मौत तीन महीने पहले हो गई थी। उसे शक था कि गांव के लक्ष्मण मुंडा की पत्नी द्वारा जादू-टोना करने से उसके पोते की जान गई है। इसका बदला लेने के लिए रघु मुंडा ने जगरनाथ मुंडा के साथ मिलकर गुरुवार को जंगल के पास खेल रहे लक्ष्मण मुंडा के पुत्र विष्णु मुंडा को कुदाल की बेंत से सिर पर वार कर मार डाला। इधर, पूछताछ मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.