झारखंड में खौफनाक वारदात, घर में सो रहे कपल को नकाबपोश बदमाशों ने मार डाला
गिरिडीह, जून 4 -- झारखंड के गिरिडीह में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के मधुबन थाना क्षेत्र के छछन्दो पंचायत अंतर्गत तिरिलटांड़ गांव में मंगलवार देर रात अपराधियों ने मजदूर दंपति की नृशंस हत्या कर दी। धारदार हथियार से किए गए हमले में 35 साल के पतिया हांसदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी 30 साल की परणी देवी ने इलाज के दौरान धनबाद में दम तोड़ दिया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, पतिया हांसदा धनबाद जिले की एक कोयला खदान में मजदूरी करता था। मंगलवार रात वह काम से लौटकर भोजन करने के बाद घर के आंगन में पत्नी के साथ सोया था। देर रात करीब 12 बजे नकाबपोश अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए। ग्रामीणों के अनुसार, शोर सुनकर जब लोग बाहर निकले तो दो-त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.