झारखंड में खौफनाक डबल मर्डर! मां-बेटे को धारदार हथियार से काट डाला
देवघर, जुलाई 1 -- झारखंड के देवघर जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां अज्ञात हमलावरों ने एक महिला और उसके 12 साल के बेटे की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, हेठ नवाडीह गांव स्थित घर में रात करीब एक से दो बजे के बीच अज्ञात हमलावर घुस आए और रुबेदा बीबी (38) तथा उनके 12 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी। घटना के समय बीबी की पुत्रवधू भी घर में मौजूद थी, जबकि उनका बड़ा बेटा काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था।मां और मासूम को कुल्हाड़ी और हथौड़े से मार डाला इस मामले की जानकारी देते हुए देवघर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने रुबेदा बीबी और उनके 12 साल के बेटे की सोते समय धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। हमलावरों ने दोनों के चेहरे और गर्दन पर कुल्हाड़ी और हथौड़े से वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.