झारखंड में खौफनाक घटना! डायन होने के शक में बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार डाला; 2 आरोपी गिरफ्तार
खूंटी, जुलाई 4 -- झारखंड के खूंटी जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां जादू-टोना करने के संदेह में 75 साल की एक बुजुर्ग महिला की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना साईको थाना क्षेत्र के किताहातू गांव में गुरुवार को हुई थी। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृत महिला की पहचान किताहातू गांव की रहने वाली एतवारी देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन पर उस वक्त हमला किया गया, जब वह अपने घर के आंगन में सो रही थीं।डायन होने का था शक इस मामले की जानकारी देते हुए खूंटी के एसपी ऋषभ गर्ग ने बताया कि हमने इस सिलसिले में शुक्रवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान दिनय मुंडा (20) और मंगल मुंडा (19) के रूप में हुई है। गर्ग ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि उन्हें संदेह था कि महिला डायन थी औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.