रांची, अप्रैल 4 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में तकनीकी शिक्षा के विस्तार के लिए राज्य सरकार ने चार नए इंजीनियरिंग कॉलेज और नौ पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना की तैयारी पूरी कर ली है। उच्च व तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा तैयार प्रस्ताव के अनुसार, खूंटी, गुमला, साहिबगंज और आदित्यपुर में नए इंजीनियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे। वहीं, बरही, बुंडू, चाकुलिया, पोटका, पतरातू, चाईबासा, गिरिडीह, राजनगर और देवघर में नए पॉलिटेक्निक संस्थानों की स्थापना की जाएगी। विभाग वर्तमान में जमीन चिह्नितिकरण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है, जिसके लिए बजट में आवश्यक प्रावधान पहले ही किए जा चुके हैं। इन नए संस्थानों के संचालन के लिए शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मचारियों के पदों का सृजन किया जाएगा। साथ ही, विभाग के शेष रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए रोस्टर क्लियर कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.