रामगढ़, अगस्त 7 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के कर सुधारों, मजबूत आर्थिक गतिविधियों और उपभोक्ता मांग में आई तेजी के सकारात्मक प्रभाव से झारखंड में जुलाई 2026 के दौरान ऑटोमोबाइल वाहनों की खुदरा बिक्री में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। मानसून के बावजूद वाहन बाजार में आई यह तेजी राज्य की अर्थव्यवस्था में मजबूती और उपभोक्ताओं के बढ़ते विश्वास का संकेत मानी जा रही है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) झारखंड के चेयरपर्सन गोविंद पी मेवाड़ ने बताया कि झारखंड के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई 2026 में राज्य में कुल 54,671 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जबकि जुलाई 2025 में यह संख्या 44,849 थी। यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड! जुलाई में बिकीं 3.27 लाख यूनिट्स इलेक्ट्रिक गाड़ियां, 66% बढ़ गई बिक्री इस प्रकार वर्ष-दर-वर्ष 21.90 प्रतिशत की उल्लेखनीय...