रांची, फरवरी 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा कि अवैध बालू तस्करी के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान खनन माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिले में जिला परिवहन पदाधिकारी मिथिलेश कुमार चौधरी द्वारा अवैध परिवहन कर रहे बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किए जाने की कार्रवाई के दौरान दिलवर हुसैन, अब्दुल आहद और कुछ अन्य लोगों के द्वारा मारपीट की गई। पूर्व में भी कई जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर हमले की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। यहां तक कि खनन रोकने पहुंचे अधिकारियों को कुचलने तक का प्रयास किया गया है, जो कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। यह कोई अकेली घटना नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों पर हम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.