नेहा एलएम त्रिपाठी, फरवरी 25 -- रांची के पास क्रैश हुआ बीचक्राफ्ट विमान 39 साल पुराना था। यह अब तक कुल 6600 घंटे की उड़ान भर चुका था। इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने हिन्दुस्तान टाइम्स को यह जानकारी दी। रविवार रात हुए एयर एंबुलेंस दुर्घटना में सभी 7 लोगों की मौत हो गई। रांची के एक अस्पताल से मरीज को दिल्ली शिफ्ट करने के लिए उस दिन यह विमान उड़ा था जो झारखंड के चतरा में जमीन पर आ गिरा। जिन लोगों की मौत हुई उनमें मरीज संजय कुमार (41), एक डॉक्टर, एक पैरामेडिकल स्टाफ, दो तीमारदार, 1400 घंटे उड़ान का अनुभव रखने वाले पायलट विवेक विकास भगत और फर्स्ट ऑफिसर सवराजदीप सिंह (450 घंटे उड़ान) शामिल थे। एक अधिकारी ने कहा, 'रेडबर्ड एयरवेज की ओर से संचालित इस बीचक्राफ्ट C90A (किंग एयर) विमान का निर्माण 1987 में हुआ था। यह अब तक कुल 6610 घंटे की उड़ान भर च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.