घाटशिला, दिसम्बर 23 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किये जाने वाली 18 वीं विजय बोस मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला जादूगोड़ा और घाटशिला के बीच सोमवार को खेला गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जेएससीए के सचिव सह भारत के पूर्व खिलाड़ी सौरव तिवारी, विशिष्ट अतिथि में पूर्व सचिव राजेश वर्मा उर्फ बॉबी, घाटशिला के पूर्व एसडीएम सत्यवीर रजक, धनंजय कुमार उपस्थित हुए। वही जेएससीए के पूर्व अध्यक्ष अमिताभ चौधरी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। जिसके साथ ही फाइनल मैच के लिये टॉस किया गया। जिसमें टॉस जीतकर घाटशिला की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 29 ओवरों में दस विकेट खोकर 155 रनों का लक्ष्य रखा। जिसका पीछा करते हुए जादूगोड़ा की टीम ने 19 ओवरों में दस विकेट गंवाकर मात्र 70 रन ही बन...