रांची, दिसम्बर 16 -- राजधानी रांची समेत झारखंड में घने कोहरे ने दृश्यता (विजिबिलिटी) इस कदर कम कर दी है कि विमान और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो गई है। सुबह में दृश्यता काफी कम रहने से उड़ानें देर से पहुंच रही हैं, वहीं ट्रेनों की रफ्तार धीमी होने के कारण घंटों विलंब हो रहा है। कुछ इलाकों में गहरी धुंध के कारण बसें भी सावधानी बरतते हुए कम रफ्तार से चल रही हैं। भारतीय मौसम विभाग, रांची के अनुसार, राज्य के उत्तरी भागों समेत पलामू और संताल में सोमवार की सुबह दृश्यता महज 300 मीटर रही। वहीं रांची में 700 और जमशेदपुर में 800 मीटर रही। रांची में दृश्यता कम होने से रांची आने-जाने वाले पांच विमानों को रद्द कर दिया गया। नौ विमान घंटों विलंब से रांची पहुंचे और देरी से उड़ान भी भरे। इस कारण यात्रियों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.