रांची, मार्च 22 -- Jharkhand Mausam: रांची समेत राज्यभर में तीन दिनों से दोपहर बाद हो रही आंधी-बारिश ने फसलों को भारी क्षति पहुंचाई है। खेतों में जलजमाव से गेहूं, चना, मटर, सरसों, जौ और अलसी जैसी प्रमुख रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। आलोवृष्टि से पक रही बालियां झड़ गई हैं, वहीं सब्जियां भी खराब हो रही हैं। इधर, दुमका में ठनका से एक युवक की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज से मौसम साफ होने लगेगा और बादल छंट जाएंगे। मौसम विभाग रांची के अनुसार, राज्य में 24 घंटों के दौरान रांची, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, हजारीबाग, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, साहिबगंज आदि जिलों में अच्छी बारिश हुई। रांची के हिनू और आसपास के इलाकों में ओलावृष्टि भी हुई। सिमडेगा में शुक्रवार की रात तेज आंधी-बारिश से जहां फसलों को क्षति पहुंची, वहीं कई पेड़ और बि...