झारखंड में कांग्रेस पहले अपने खनिज राजस्व और अवैध खनन का हिसाब दे: मनीर
लोहरदगा, अगस्त 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। एमएमडीआर संशोधन को लेकर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे विरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा प्रदेश सचिव मनीर उरांव ने कहा है कि झारखंड में कांग्रेस पहले अपने कार्यकाल के खनिज राजस्व और अवैध खनन का हिसाब जनता के सामने रखे। इसके बाद केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा किया गया संशोधन झारखंड का खनिज अधिकार छीनने वाला नहीं, बल्कि खनन व्यवस्था में पारदर्शिता, समानता, निवेश और रोजगार बढ़ाने की दिशा में उठाया गया कदम है। मनीर उरांव ने कहा कि कांग्रेस समर्थित राज्य सरकार खनिज नीति के वास्तविक प्रावधानों पर तथ्यात्मक चर्चा करने के बजाय राजनीतिक भ्रम पैदा कर रही है। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: खनिज अधिकार और राम मंदिर चंदे में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस का धरना यदि राज्य सरकार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.