रांची, जून 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव के बीच मानसून की बारिश के अच्छे संकेत हैं। झारखंड में मंगलवार से आसमान में घने बादल छाएंगे और लगभग सभी जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है। 30 जून (मंगलवार) और एक जुलाई (बुधवार) को राज्य में आधे से अधिक जिलों में अच्छी बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 16 जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। सोमवार से आंधी और गरज के साथ वातावरण में बदलाव दिखना शुरू हो जाएगा। वहीं, दूसरी ओर पलामू, चतरा और गढ़वा को छोड़कर राज्य के अधिकांश जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है。

यहां भारी बारिश की चेतावनी मंगलवार को संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिलों समेत गिरिडीह और धनबाद में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बुध...