रांची, दिसम्बर 20 -- झारखंड इन दिनों कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पश्चिमी विक्षोभ, उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और दक्षिण-पूर्व दिशा से आ रही नमी भरी हवा के असर से राज्य का मौसम पूरी तरह बदल गया है। प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह और देर रात घना कोहरा छा रहा है, वहीं तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र, रांची के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के 14 जिलों में कोहरे के साथ कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। इनमें रांची, गुमला, पलामू, लातेहार, लोहरदगा, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं। विभाग का कहना है कि यह स्थिति 22 दिसंबर तक बनी रह सकती है। कोहरे और बादलों की वजह से दिन और रात दोनों के तापमान में गिरावट देखी जा रही है और कई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.