रांची, दिसम्बर 6 -- झारखंड इस समय शीतलहर की चपेट में है। राज्य के कई जिलों में तापमान अचानक नीचे गिरने के बाद कड़ाके की ठंड बढ़ गई है। सबसे अधिक असर पलामू, कोल्हान और मध्य झारखंड के हिस्सों में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के 18 से अधिक जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया है। रांची, बोकारो, लोहरदगा, गुमला, चतरा और लातेहार में सुबह और रात की ठिठुरन लगातार बढ़ रही है। कांके में तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम रिकॉर्ड है। देर रात से सुबह तक शीतलहर का असर बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों में कोहरे के कारण सुबह यातायात पर हल्का प्रभाव पड़ा है। गुमला में अभी भी न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा। खूंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.