रांची, दिसम्बर 4 -- झारखंड में कल से कंपकंपाने वाली ठंड पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने राज्य के 11 जिलों में शीतलहर चलने की भविष्यवाणी की है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। आईएमडी के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि झारखंड के 11 जिलों में 5 दिसंबर से शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। गुरुवार दोपहर जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो जिलों में शुक्रवार सुबह 8:30 बजे से 48 घंटों के लिए शीतलहर का 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी अधिकारी ने बताया कि झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर पर चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई है। रांची मौसम विज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.