रांची, जनवरी 23 -- झारखंड के सारंडा जिले में मुठभेड़ में अब तक 21 नक्सली मौत के घाट उतारे जा चुके हैं। गुरुवार को 15 की मौत के बाद आज 6 और शव बरमाद किए गए हैं। इस बीच रांची से भी जगुआर की 10 बटालियन कभी भी सारंडा के लिए रवाना हो सकती है। दरअसलव जंगल में अभी भी भारी संख्या में नक्सलियों के छिपे होने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में जगुआर की 10 बटालियन को नक्सलियों क सफाए के लिए रांची से रवाना किया जा सकता है। दरअसल गुरुवार को हुई मुठभेड़ के बाद ढेर सारे नक्सलियों के शव उठाए जा रहे थे। खबर है कि इसी दौरान जंगल में छिपे बाकी नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की। ऐसे में अब जंगल में छिपे अन्य नक्सलियों के सफाए के लिए अन्य टीमें भेजी जा रही है। जवानों को सभी तरह की तैयारी के लिए बोला गया है। छत्तीसगढ़ समेत अन्य जगह ...