झारखंड में ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से 3 करोड़ की ठगी, 1 आरोपी गिरफ्तार; कई जिलों में फैला था जाल
रांची, जून 2 -- झारखंड पुलिस ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप और वेबसाइट के जरिए लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में हजारीबाग जिले से एक 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को मुनाफे का लालच देकर करीब 3 करोड़ रुपये की ठगी की। पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को हजारीबाग के कोर्रा इलाके में छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान राहुल कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। जब पुलिस ने मोबाइल फोन की जांच की तो उनमें तीन अवैध ऑनलाइन बेटिंग वेबसाइट लॉग-इन मिलीं। यह भी पढ़ें- सूर्या चौहान, चिराग और अनुष्का हत्याकांड पर अखिलेश ने यूपी सरकार पर साधा निशाना कोर्रा थाना प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.