हजारीबाग, सितम्बर 14 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। झारखंड राज्य अनुसूचित जाति जनजाति अधिकार मोर्चा की एक आवश्यक बैठक बड़ा बाजार स्थित कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार पासवान की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और समुदाय के अधिकारों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में लिए गए निर्णय आगामी 4 अक्तूबर को चतरा जिला कमेटी का पुनर्गठन किया जाएगा। 9 अक्तूबर को धनबाद जिला कमेटी का नया गठन होगा। राज्य में अतिशीघ्र राज्य अनुसूचित जाति आयोग के गठन को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। वक्ताओं ने कहा कि आयोग के गठन के अभाव में राज्य के अनुसूचित जाति समुदाय को सभी क्षेत्रों में समुचित भागीदारी नहीं मिल पा रही है। झारखंड गठन के बाद से सभी सरकारी विभागों में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग की वर्षों से रिक्त पड़ी बैकलॉग सीटों को...