झारखंड में एनक्यूएएस व कायाकल्प प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थानों की होगी समीक्षा
रांची, जून 19 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) और कायाकल्प प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थानों की समीक्षा होगी। यानी प्रमाणन प्राप्त करने के समय उक्त स्वास्थ्य संस्थान की जो व्यवस्था थी, वर्तमान में वह है या नहीं, इसका आकलन किया जाएगा। एनक्युएएस और कायाकल्प कार्यक्रम के तहत प्रमाणित स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता का आकलन करने के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) नई दिल्ली की टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के राज्य नोडल पदाधिकारी ने राज्य के सभी सिविल सर्जनों को इस बाबत पत्र जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्रणाली संसाधन केंद्र (एनएचएसआरसी) की टीम जून माह में झारखंड भ्रमण पर आ रही है। एनएचएसआरसी की टीम राष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.