रांची, जुलाई 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के राजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर पूरी तरह गंभीर है और पिछले कई महीनों से राज्यभर में इस अभियान पर लगातार कार्य कर रही है। कांग्रेस का स्पष्ट संकल्प है कि किसी भी पात्र नागरिक का मतदान का अधिकार बिना किसी उचित कारण के नहीं छीनने दिया जाएगा। वह सोमवार को मोराबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया एंड कम्यूनिकेशन विभाग तथा सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा कर रहे थे।

भाजपा पर आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में षड्यंत्रपूर्वक मतदाता सूची से लोगों के नाम हटवाने का प्रयास किया और अब ...