झारखंड में एंबुलेंस ड्राइवरों की हड़ताल पर सरकार सख्त, केस के साथ-साथ नौकरी जाने का भी खतरा
रांची, नवम्बर 21 -- झारखंड में 108 एंबुलेंस ड्राइवरों की हड़ताल से पैदा स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के सिविल सर्जनों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने ने साफ किया कि मरीजों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हड़ताल को लेकर अभी कोई बातचीत नहीं होगी। जिलों से जानकारी मिली कि कई ड्राइवर एंबुलेंस की चाबियां लेकर चले गए हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए अजय सिंह ने निर्देश दिया कि ऐसे चालकों पर सम्मान फाउंडेशन के माध्यम से तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए और इसकी कॉपी विभाग को भेजें। कई जिलों में सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मचारियों की ओर से थाने में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने यह भी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.