रांची, अप्रैल 12 -- रांची के तमाड़ स्थित रांगामाटी के एक स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा का पेपर लीक होने की आशंका है। पुलिस को सूचना मिली थी कि मुख्य सड़क से दूर स्थित इस स्कूल में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद हैं। छापे के दौरान पुलिस को देखते ही दो युवक फरार हो गए जबकि चार अन्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मौके से कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी बरामद हुए हैं। ग्रामीण एसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि यदि इसमें कोई बड़ा गिरोह हो तो उसे सामने लाया जा सके।हिरासत में 4 स्टूडेंट, पूछताछ जारी पुलिस सूत्रों ने बताया कि रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र के रांगामाटी स्थित एक स्कूल में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी मौजूद हैं। स्कूल रांगामाटी मेन रोड से बाईं ओर करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर अंदर स्थित है। जब रांची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.