झारखंड में इन्फ्लूएंजा को लेकर सख्त गाइड लाइन : आईडीएसपी पोर्टल पर रोजाना देनी होगी रिपोर्ट
सराईकेला, सितम्बर 3 -- सरायकेला। देश के विभिन्न राज्यों में सीजनल इन्फ्लूएंजा (एच-1 एन-1 और एच-3 एन 2) के पैर पसारने के बीच झारखंड स्वास्थ्य विभाग और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने निगरानी तंत्र को कड़ा कर दिया है। संक्रमण की स्थिति पर पैनी नजर रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अब सभी संदिग्ध मामलों की दैनिक रिपोर्ट को अनिवार्य रूप से आईडीएसपी पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। इस डिजिटल मॉनिटरिंग से जिले और राज्य स्तर पर संक्रमण की वास्तविक स्थिति की लगातार और सटीक निगरानी की जा सकेगी। राज्य स्तरीय निर्देशों के बाद जिले में भी सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह के नेतृत्व में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अस्पतालों की ओपीडी में सर्दी, खांसी, बुखार और तीव्र श्वसन संक्रमण के मरीजों की अनिवार्य स्क्रीनिंग की जा रही है। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.