रांची, दिसम्बर 3 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेनुगोपाल ने एक्स पर पोस्ट कर स्पष्ट किया है कि झारखंड में इंडिया गठबंधन अडिग और एकजुट है। उन्होंने इस बाबत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात की है। उन्होंने लिखा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि झारखंड में हमारा इंडिया गठबंधन अडिग, एकजुट और जन-केंद्रित कल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ये नीतियां झारखंड के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित करती है। उन्होंने लिखा कि दक्षिणपंथी ट्रोल नेटवर्क की ओर से फैलाई जा रहीं दुर्भावनापूर्ण बातें और सुनियोजित अफवाह फैलाने वाले बयान उनकी बढ़ती हताशा और राजनीतिक असुरक्षा के संकेत मात्र हैं। हम इस तरह की घटिया ट्रोलिंग से प्रभावित नहीं होते। वे जनता के उस विश्वास को कभी कम नहीं कर सकते जो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.