रांची, अक्टूबर 26 -- झारखंड में तैनात सहिया (आशा कार्यकर्ता), आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। इसके तहत राज्य में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं और आंगनबाड़ी सहायिकाओं के परिवारों को आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना में शामिल करते हुए 15 लाख रुपए तक कैशलेस उपचार की सुविधा देने की तैयारी है। इसके तहत उक्त श्रेणियों के लगभग 1.15 लाख परिवारों के पांच लाख से अधिक सदस्यों को योजना का लाभ देने का प्रस्ताव है।इन परिवारों को किया जाएगा शामिल प्रस्तावित योजना के तहत 39,976 आशा कार्यकर्ताओं (सहिया), 38,060 आंगनबाड़ी सेविकाओं और 37,861 आंगनबाड़ी सहायिकाओं के परिवारों को शामिल किया जाएगा। इस प्रकार कुल 1,15,897 परिवार योजना के दायरे में आएंगे। झारखंड स्टेट आरो...