चतरा, मार्च 3 -- टंडवा निज प्रतिनिधि झारखंड में आदिवासियों बेटियों की अपहरण का मामला सिमरिया विधायक उज्जवल कुमार दास ने सदन में उठाकर सरकार के कानून व्यवस्था को कठघरे में खड़ा किया है। विधायक द्वारा सदन में पुछे गये सवाल पर सरकार की ओर से बताया गया कि झारखंड प्रदेश में 2023 से 2025 तक लगभग 207 प्रतिवेदन कांड है जबकि चतरा जिले में इस अवधि में मात्र छह हुई। जिसपर विभागीय समुचित कार्रवाई और बरामदगी हुई। विधायक ने बताया कि सदन के माध्यम से जो उत्तर आये है वह बेहद चिंताजनक हैं। झारखंड के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में बालिकाओं के अपहरण के मामले लगातार दर्ज हो रहे हैं। आंकड़े साफ बताते हैं कि हमारी बेटियाँ असुरक्षित हैं और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। विधायक का कहना है कि चतरा जिले सहित राज्य के कई हिस्सों में अपहरण के मामले दर्ज हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.