चक्रधरपुर, मई 11 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग, झारखंड राज्य मानवाधिकार आयोग, लोकायुक्त, महालेखाकार, मुख्यमंत्री कार्यालय एवं खनन एवं भूतत्व विभाग को एक शिकायत पत्र भेज कर बालू का वैध उठाव न होने की शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि झारखंड में पिछले आठ साल से बालू का नियमित टेंडर नहीं हुआ है, जिस कारण बालू का अवैध खनन और कालाबाजारी हो रही है। दूसरी ओर बालू का नियमित टेंडर नहीं होने के कारण लोगों को पर्याप्त बालू नहीं मिल रहा है। इस कारण सड़क, पुल, भवन, प्रधानमंत्री आवास, अबुआ आवास सहित अन्य विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- अवैध बालू खनन पर डीसी ने दिए सख्ती के निर्देश, 46 वाहन जब्त उन्होंने बालू का पारदर्शी तरीके से ई टेंडर की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है, ताकि लोगों...