झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, इन 11 जिलों में आज वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट; तूफानी हवाएं भी चलेंगी
रांची, मई 31 -- Jharkhand Rainfall: झारखंड की राजधानी रांची और उसके आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे, जिसके बाद तेज हवा और गर्जना के साथ जोरदार बारिश हुई। सुबह 7 बजे के बाद मौसम काफी खराब हो गया और देखते ही देखते चारों तरफ अंधेरा छा गया। तेज गर्जना और कड़कती बिजली के साथ करीब एक घंटे तक मूसलाधार बारिश हुई। इस दौरान राजधानी रांची में 42.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, रविवार के लिए रांची समेत 11 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। इन जिलों में वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।हवाई यातायात पर असर खराब दृश्यता के कारण सुबह के समय विमान सेवाओं पर बुरा असर पड़ा। कोलकाता, दिल्ली और बेंगलुरु से रांची आ रहे 4 विमानों को डायवर्ट करना पड़ा। हालांकि मौसम में सुधार होने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.