वरीय संवाददाता, अप्रैल 20 -- झारखंड में गर्मी भीषण रूप लेने लगी है। संताल के जिलों को छोड़कर कई जिलों में आग बरस रही है। पलामू और कोल्हान प्रमंडल में गर्मी सितम ढाने लगी है। छह जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। इसमें दो जिलों का तापमान 43 डिग्री को पार कर चुकी है। रविवार को पलामू का अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री दर्ज किया गया। अन्य शहरों में भी गर्मी तेजी से बढ़ रही है। असामान्य रूप से तापमान बढ़ने से शहर के साथ-साथ वन्य वातावरण भी प्रभावित है। वहां के जीव-जंतु पानी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं। मौसम विभाग राज्य के आधे हिस्से में सोमवार से दो दिन लू चलने की चेतावनी पहले ही जारी कर चुका है। लू से प्रभावित होने वाले जिलों में पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, सिमडेगा, पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम तथा सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.