झारखंड में आज भी दिखेगा मुरासु तूफान का असर, कैसा रहेगा रांची का मौसम
रांची, नवम्बर 4 -- बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवातीय तुफान मुरासु लगातार कमजोर हो रहा है। लेकिन, बुधवार को झारखंड के आठ जिलों में इसका आंशिक प्रभाव बना रहेगा। इसके प्रभाव से रांची समेत आठ जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। गुरुवार को कोल्हान के जिलों समेत सिमडेगा में हल्के बादल छा सकते हैं। शुक्रवार से मौसम साफ होगा। इससे रात के न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी आ सकती है। झारखंड मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, बुधवार को राज्य के दक्षिणी भाग स्थित रांची, गुमला, सिमडेगा, खूंटी, सरायकेला, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम और लोहरदगा में हल्के बादल छाए रहेंगे। शुक्रवार को सरायकेला, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के बादल कायम रहेंगे। बुधवार से राज्य के उत्तरी भाग के अधिकांश जिलों से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.