रांची, जुलाई 11 -- Jharkhand Weather: झारखंड के मौसम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विभाग ने अपडेट देते हुए बताया कि प्रदेश की राजधानी रांची समेत राज्य में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश हो रही है। शनिवार से राज्य में फिर मानसून सक्रिय होगा और दो दिन पूरे राज्य में बारिश होगी। राज्य में शनिवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होगी। जबकि, रविवार से बादल घना होगा और अधिकांश भागों में बारिश होगी। इस दौरान कहीं-कहीं वज्रपात होने की आशंका है। आइए जानते हैं पूरे झारखंड के मौसम का हाल। रांची समेत राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकांश भागों में बादल छाए रहे। अधिकांश जगहों पर हल्की बारिश हुई। रांची में एक से दस मिमी तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, पड़ोसी राज्य यूपी के मध्य भाग, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र और प...